बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद का राजेन्द्र नगर महोत्सव कार्यक्रम निरस्त

0
161

FARRUKHABAD : पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिहं के नाम से स्थापित राजेन्द्र नगर में इस समय महोत्सव का आयोजन चल रहा है। विभिन्न विभागों के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया था लेकिन बीते दिन कृषि मंत्री आनंद सिंह का कार्यक्रम निरस्त हो गया था तो वहीं सोमवार को महोत्सव में पहुंच रहे बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी का कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है।ramgovind chaudhari mantri education

[adrotate banner="3"]

कृषि मंत्री आनंद सिंह और फिर अचानक बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार मंत्री रामगोविंद चौधरी का कार्यक्रम निरस्त होने के पीछे राजनीतिक कारण माना जा रहा है। प्रतिस्पर्धा के चलते कहीं मंत्रियों के कार्यक्रम लगातार निरस्त तो नहीं कराये जा रहे। फिलहाल मंत्री रामगोविंद चौधरी के कार्यक्रम के निरस्त होने की खबर ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिये हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वह स्वयं इस समय लखनऊ में हैं, लेकिन मंत्री रामगोविंद चौधरी का कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी उन्हें प्राप्त हो चुकी है।

[adrotate banner="2"]