बेबसाइड ना चलने से नही खुल सके शराब ठेकों के टेंडर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शराब ठेकों के लिये खुलने वाले टेंडर आबकारी विभाग की बेबसाइड ना चलने से नही खुल सके| जिसके चलते ठेकेदारपूरे दिन आबकारी कार्यालय के चक्कर काटते रहे| शाम को वह मायूस होकर घर लौट गये|
जनपद में कुल देशी शराब की 192 दुकान है| जिसमे से 165 के लिये टेंडर पड़े| वही अंग्रेजी शराब के 57ठेके है जिसके लिये केबल 49 टेंडर डाले गये|बीयर के जनपद में कुल 43 दुकानें है जिसके लिये 42 टेंडर डाले गये| वही पूरे जिले में केबल एक ही मॉडल शॉप है| जिसके लिये केबल एक ही टेंडर आया| वही देशी के 27, अंग्रेजी शराब की 8 व बीयर की एक दुकान पर कोई टेंडर नही है| सभी टेंडर आन लाइन डाले गये थे| इसके बाद उन्हें आन लाइन ही खुलना था|
गुरुवार को सभी शराब ठेकेदार टेंडर खुलने के लिये कलेक्ट्रेट पंहुचे| जंहा वह सुबह 10 बजे से ही डट गये| लेकिन शाम 6 बजे तक आबकारी विभाग की बेबसाइड ना चलने से टेंडर नही खुल सके| जिसके बाद सभी ठेकदार वापस लौट गये| उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया| जिला आबकारी अधिकारी तुलसी राम वैश्य ने जेएनआई को बताया कि बेबसाइड पर काम चल रहा है| उसके खुलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी|