बेबफा पत्नी से खफा युवक नें विवाह के डेढ़ माह बाद लगायी फांसी

0
135

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) शादी के डेढ़ माह बाद ही बेबफा पत्नी से आहत युवक नें फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| परिजनों नें घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम विचपुरिया निवासी 20 वर्षीय युवक सुरजीत पुत्र पातीराम का विवाह बीते लगभग एक माह पूर्व 18 मई को जनपद शाहजहाँपुर जलालाबाद धीमरपूरा निवासी ऊषा पत्नी रामनरेश से हुई थी| सुरजीत के भाई राममूर्ति का आरोप है कि बीते 25 जून को सुरजीत अपनी ससुराल पत्नी ऊषा की विदा कराने के लिए गया था| जहाँ वह अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ बैठी थी और उसने आने से मना कर दिया|
जब सुरजीत ने विदा के के लिए कहा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी| जिससे आहत सुरजीत यह सदमा बर्दाश्त नही कर सका और उसने बीते दिन देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी| मृतक सुरजीत के भाई ने उसकी पत्नी ऊषा देवी, ससुर रामनरेश, भाई जितेन्द्र, मनोज पुत्र जगदीश के खिलाफ तहरीर दी|
मामले की सूचना के बाद थाना पुलिस से उपनिरीक्षक अजय कुमार, बृजेश तिवारी, अजय कुमार पंहुचे| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]