बेटों के साथ मिलकर भाई की कर दी हत्या

0
145

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता)संपत्ति का बंटवारा होने के बाद छोटे भाई का पुत्र चारा काटने वाली मशीन का पहिया खोल ले गया। इसको लेकर भाइयों और भतीजो से विवाद हो गया। पुत्रों के साथ मिलकर बड़े भाई और भतीजे समेत तीन लोगों को पीट दिया। फाबड़ा मारकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे ने दो चाचा और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कुम्हारी निवासी 50 वर्षीय जदुनाथ सिंह के एक भाई जय सिंह की मौत हो चुकी है। रविवार दोपहर में जदुनाथ, उसके भाई शिवराज व जबर सिंह के बीच संपत्ति को लेकर बंटवारा हुआ। शाम को शिवचरन का पु्त्र करन चारा काटने की मशीन का पहिया खोल कर ले गया। इसका जदुनाथ सिंह ने विरोध किया। इसको लेकर विवाद होने लगा। शिवराज, जबर सिंह अपने पुत्रों के साथ शिवराज के घर में घुस आए। वहां जय सिंह का पुत्र संजीव व उसका भतीजा शिवम बैठा था, उसको गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने संजीव व शिवम से मारपीट शुरू कर दी। उसी दौरान जदुनाथ आ गए और उन्होंने विरोध किया। हमलावर भाई और भतीजों ने जदुनाथ सिंह पर फाबड़ा से हमला बोल दिया। फाबड़ा मारने से जदुनाथ सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। संजीव व शिवम भी घायल हो गए। हमलावर वहां से भाग गए। परिजनों ने जदुनाथ, संजीव व शिवम को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जदुनाथ को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल से डाक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। परिजन जदुनाथ को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रात में उपचार के दौरान जदुनाथ सिंह की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल भतीजे संजीव ने चाचा शिवराज, उसके पुत्र रोहित, करन, चाचा जबर सिंह, अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि जदुनाथ के घायल होने पर भतीजे संजीव ने पांच लोगों के खिलाफ जान लेवा हमले का मुकदमा दर्जकराया था। अब उस मुकदमे को तरमीम किया जाएगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]