बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा

0
189

uppफर्रुखाबाद: रिश्तों को दर किनार कर एक कलयुगी पुत्र ने साले के साथ मिलकर पिता की गला दबाकर हत्या कर दी| घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी पुत्र व उसके साले को को हिरासत में ले लिया है|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्राअबाजपुर निवासी 60 वर्षीय बलिस्टर 30 वर्षीय पुत्र भी शराब पीने का आदी बताया गया है| मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात तकरीबन 11 बजे पिता पुत्र का विवाद हुआ तभी आरोपी दौलतराम ने अपने साले रिंकू के साथ मिलकर अपने पिता जमीन पर पटख कर उसकी हत्या कर दी| मृतक के भाई बाबूराम ने पुलिस को घटना की सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी दौलत व उसके साले रिंकू को हिरासत में ले लिया| घटना के की वजह रिंकू बताया गया है| काफी लम्बे समय से रिंकू अपने बहनोई दौलत राम के घर रह रहा था | इसका उसके पिता बलिस्टर विरोध करता था| जिस पर आये दिन विवाद होता रहता था| यही बीती रात भी हुआ और पानी सर से ऊपर निकलता देख जीजा-साले ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया| मृतक की गर्दन पर नाखुनो के निशान थे| जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की बलिस्टर की गला दबाकर हत्या की गयी है|

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है| पुलिस घटना जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="2"]