बेटे के गम में माँ ने पी डाई, हालत गंभीर

0
131

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के ग्राम गिनौदा निवासी ३५ वर्षीय राधा पत्नी जिलेदार ने बच्चे का बदमाशों द्वारा अपहरण कर लेने के बाद ह्त्या कर देने के गम में राधा ने डाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है|

[adrotate banner="3"]

राधा के पति जिलेदार ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है लगभग कुछ वर्ष पहले मेरे मासूम बेटे अंकज उर्फ़ विनय को २६ फरवरी २००९ में खेत से घर आते समय अपहरण कर लिया गया था| काफी समय तक जब बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो घटना की सूचना पुलिस को दी| छानबीन के बाद बेटे के मौत की खबर मिली| खबर मिलते ही घर में मातम का माहौल छ गया| चूंकि अपहरण कर्ताओं के नाम नामजद थे|

जिलेदार ने बताया कि अपहरण करने वाले बालेश्वर पुत्र अतरसिंह, रणवीर पुत्र छत्रपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया था| जोकि ढाई वर्षों से जिला कारागार फतेहगढ़ में बंद हैं| इसी बात के गम में राधा किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी व हमेशा रोती रहती थी| जिलेदार ने बताया कि उसके दो लडके व दो लड़कियां है लेकिन बेटे की मौत के गम में राधा ने आज अपने को खत्म करने का फैंसला कर लिया| जिसके चलते उसने डाई पी ली|

[adrotate banner="2"]