बेटी की शादी का शगुन लेकर लालू पहुंचे मुलायम के घर

0
129

lallu_338x225नई दिल्ली:आज लालू और मुलायम रिश्तेदारी के नए डोर में बंधने जा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी राजलक्ष्मी का शगुन लेकर मुलायम के घर पहुंचने वाले हैं। मुलायम के पोते तेजप्रताप से लालू की सबसे छोटी बेटी की शादी तय हुई है। आज ही शादी की तारीख भी तय हो जाएगी। शादी से जुड़े कार्यक्रमों की तारीख तय करने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव झारखंड में चुनावी रैलियों पर निकल जाएंगे।

[adrotate banner="3"]

सूत्रों के मुताबिक दोनों की सगाई दिसंबर में और शादी अगले साल फरवरी में हो सकती है। तेज प्रताप कुछ समय पहले ही मुलायम सिंह यादव की छोड़ी हुई मैनपुरी सीट से सांसद बने हैं। तेज प्रताप के मुताबिक उनके विवाह का फैसला खुद मुलायम सिंह यादव ने तय किया है।

लालू और मुलायम के बीच रिश्तेदारी तय होने के बाद दोनों को राजनीति की कड़वी यादें भुलाने में मदद मिलेगी। पिछड़ों का बड़ा नेता कौन हो, इस मुद्दे पर नब्बे के दशक के शुरुआत में दोनों यादव नेता अलग हो गए थे।

[adrotate banner="2"]