देवरिया: दो बेटियों ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बेटियों के इस आरोप के बाद पिता के साथ मां को भी हिरासत में लिया गया है।
[adrotate banner="3"]
देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लड़कियो ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों ने इसके साथ ही इस सम्बन्ध में एसडीएम के यहां बयान दर्ज कराया। लड़कियों के बयान के आधार पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पिता व माँ को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पिता एक मंदिर पर पुजारी है।
फिलहाल अभी तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी है। पिता ने घटना से इंकार किया है। युवतियों ने अपने एक रिश्तेदार के साथ रहने की बात कही है।
[adrotate banner="2"]


