बूथवार ड्यूटी तय, मतदान कर्मियों की रवानगी कल

0
155
फर्रुखाबाद: चुनाव में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों का तृतीय रेंडमाइजेशन कर बूथवार ड्यूटी तय कर दी गयी। 18 फरवरी को रवानगी के दिन पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी वितरित की जाएगी। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम वितरण के लिए सातनपुर मंडी में काउंटर बनाकर कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र में चारो चुनाव प्रेक्षक जीडी प्रियदर्शनी, राघवेंद्र झा, एम पदमा और अशोक कुमार मिश्र की निगरानी में मतदान कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन कर पोलिंग पार्टियों की बूथवार ड्यूटी तय की गयी। पोलिंग पार्टियों को रवानगी के दिन ही जानकारी मिलेगी कि उन्हें किस बूथ पर जाना है। माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाइजेशन कर उनकी भी ड्यूटी लगायी जाएगी। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम वितरण के लिए विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। ड्यूटी वितरण के लिए कलक्ट्रेट, चकबंदी और राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इस दौरान प्रेक्षक व जिले के अधिकारी भी मंडी समिति में रहेंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एंबुलेंस और चिकित्सीय टीम मौजूद रहेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]