बाढ़ के पानी में डूबनें से किशोर की मौत

0
115

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) रविवार को बाढ़ के पानी में डूब गया| उसके बाद उसका पता नही चला| इसके बाद गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाला गया| थाना क्षेत्र के ग्राम सरपालपुर नगरिया में 17 वर्षीय सचिन पुत्र दाता राम रविवार को दोपहर अपने दोस्त दीपक के साथ बूढी गंगा में बाढ़ के पानी में नहानें के लिये गया था| उसी समय वह बालू खनन के गड्डे के पानी में डूब गया| जानकारी होनें पर सचिन के परिजन मौके पर पंहुचे तो कोहराम मच गया| सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुची| गोताखोरों की मदद से सचिन के शव को बाहर निकाला गया| सचिन की माँ मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]