बुलबुल बीडी कम्पनी के कैशियर की बाइक चोरी

0
133

(कमालगंज) फर्रुखाबाद:  थाना कमालगंज क्षेत्र स्थित बुलबुल बीडी कम्पनी के कैशियर गुड्डू की बीते रात अज्ञात चोरो ने बाइक उड़ा दी जिसकी सुचना उन्होंने ने पुलिस को दी|

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक कमालगंज के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की बुलबुल बीडी की कंपनी संचालित है जिसमे गुरसहायगंज के मोहल्ला गाँधीनगर निवासी गुड्डू बीते कई वर्षो से कैशियर  के पद पर कार्यरत है| बीते बुधवार की शाम गुड्डू कम्पनी से कार्य निपटाकर अपने घर चला गया| रात तकरीबन  8 बजे गुड्डू ने अपने मकान  के बाहर अपनी पैशन प्रो बाइक संख्या UP 74 B 6586 खडी कर दी और अपने घर के अन्दर चला गया|

तभी अचानक अज्ञात चोरो ने कैशियर की बाइक उड़ा दी और फरार हो गए कुछ देर बाद गुड्डू घर के बाहर निकलकर आया तो बाइक को दरवाजे पर ना पाकर इधर उधर तलाश किया लेकिन बाइक का कुछ पता नही चला| जिसकी सुचना कैशियर गुड्डू ने गुरसहायगंज थाने में दी| गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया|

[adrotate banner="2"]