बुक सेलर की पत्नी की दिनदहाड़े चेन लूटी, दो हिरासत में

0
91

फर्रुखाबाद: जनपद के अपराधियों की जितनी तारीफ की जाये, कम है। जहां एक ओर पुलिस अपनी सक्रियता को साबित करने के लिए सारे नुस्खे अपनाती है। वहीं अपराधी अपना काम भी मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं और जिसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है और लापरवाही का खामियाजा उठा रही है पुलिस। दोपहर बाद नेहरू रोड के एक बुकसेलर की पत्नी की चेन दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट ली। शक में पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार किये गये युवकों से पूछताछ की जा रही है।

[adrotate banner="3"]

नेहरू रोड स्थित कुमार बुकसेलर के प्रोपराइटर देवेश ने बताया कि उसकी पत्नी रीतिका फतेहगढ़ स्थित एन्थोनी स्कूल से पेरेन्ट्स मीटिंग में भाग लेकर लौट रही थी। तभी बसअड्डे के पास काले रंग की पल्सर सवार दो युवकों ने उसके गले में पड़ी चेन उड़ा दी और फरार हो गये। मामले की सूचना पुलिस को होने पर काली पल्सर सवार दो युवक विरासत पुत्र लियाकत मियां निवासी भीकमपुरा, शान पुत्र अनवर शेख खां निवासी भीकमपुरा को काली पल्सर सहित चेन लूटने के शक में हिरासत में ले लिया। देवेश के अनुसार वह लोग काली व लाल बनियान पहने हुए थे। सेम वही लोकेशन पकड़े गये युवकों की है। जो काली पल्सर पर सवार थे। लाल व काली बनियान पहने हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले में युवकों से पूछताछ कर रही है।

[adrotate banner="2"]