बुआ, भतीजे में हुआ प्यार, लेकिन यह क्या………

0
106

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक प्रेमी युगल ने समाजिक बंधनों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजे लगते थे।

[adrotate banner="3"]

बदायूं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उसहैत थाना क्षेत्र में हरदोपट्टी गांव में दोनों के शव गुरुवार देर रात पेड़ से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त ओमपाल के 25 वर्षीय बेटे अनीत सिंह उर्फ बाबा व नन्हे सिंह की 18 वर्षीय बेटी पिंकी के रूप में की गई।

बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच बुआ-भतीजे का रिश्ता होने के कारण दोनों के ही परिवार उनके संबंधों के खिलाफ थे। दोनों गुरुवार शाम से ही घर से गायब थे और देर रात उनके शव पेड़ से लटके मिले। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]