बुआ के लडके के साथ इश्क में चले चाकू, अस्पताल में भर्ती

0
101

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कसाईपुर तराई निवासी रामेश्वर शाक्य की १८ वर्षीय पुत्री पूजा (परिवर्तित नाम ) के अपनी ही बुआ के लडके सुरजीत के साथ तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था| इस प्रेम-प्रसंग का खुलासा होने पर दोनों प्रेमियों पर चाकू चल गए जिन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा के मझोला निवासी हलवाई राजसिंह शाक्य का पुत्र सुरजीत ने बताया कि उसके तीन साल से पूजा से प्रेम -प्रसंग चल रहा है| बीती रात करीब ७ बजे पूजा ने अपने घर में किसी के न होने की जानकारी दी और मुझे बुलाया| मेरे वहां पहुँचने पर वहां मौजूद पूजा के बाबा बाजीलाल ने मुझे पकड़ लिया और मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिया|

वहीं घायल पूजा से पूंछे जाने पर जानकारी दी कि मुझे सुरजीत ने बुलाया था जब मै सुरजीत के द्वारा बुलाई गयी जगह पर नहीं गयी तो सुरजीत मेरे चाकू मारकर भाग गया और खुद अपने भी चाकू मार लिया|

मामला कुछ भी हो प्रेम-प्रसंग का खुलासा हो जाने पर व लड़की पर दवाव पड़ने पर पूजा ने पार्टी बदल ली और मुझसे किसी भी तरह का रिश्ता न होने की बात कही| यह लफ्ज थे पूजा के प्रेमी सुरजीत के जो इस समय अस्पताल के बेड पर उपचार और दवायों का सेवन कर रहा है|

[adrotate banner="2"]