बीस वर्ष बाद हुआ स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का चुनाव

0
120

“अध्यक्ष पद पर यश कुमार का कब्जा”

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद:  लोहिया अस्पताल मे हुये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के बीस वर्षों के बाद हुए चुनाव में मनोज कुमार,यश कुमार, राम नाथ ने नामांकन कराया जिसमे यशकुमार को जीत के बाद विजयमाला पहनाई गयी।

रविवार होने के बावजूद लोहिया अस्पताल के ओपीडी मे रोज कि तरह ही चहल पहल का माहौल था। मतदान शुरू होते ही मतदाताओ का आना शुरू होने लगा था 141 मतो मे 5 मत खराब हो गये । मात्र 136 वोटो पर मुकाबला हुआ जिसमे यशकुमार को 60 मत, रामनाथ को 50, व मनोजकुमार 26 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

यश के चुनाव जीतते ही जश्न का माहौल हो गया। यशकुमार ने बताया कि 20 वर्ष के बाद यह चुनाव हुआ है। समर्थको ने माला पहनाकर नवर्निवाचित अघ्यक्ष का स्वागत किया व जमकर नारे बाजी भी।

[adrotate banner="2"]