बीमारी से परेशान दलित चौकीदार ने लगाई फांसी

0
91

fansiफर्रुखाबाद :(शमसाबाद) काफी लम्बे समय से बीमारी से परेशान चल रहे ग्राम मुबारिकपुर निवासी चौकीदार 55 वर्षीय रामप्रकाश जाटव ने कमरे के कुंडे में अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा|

[adrotate banner="3"]

मृतक पुत्र सुमित ने बताया कि सोमवार को वह पत्नी राजकुमारी को दवा दिलाने बाजार गया था, छोटा भाई अमन खेत पर चला गया। पिता घर पर अकेले थे। अमन खेत से घर आया तो मेनगेट बंद था। खटखटाने के बावजूद दरवाजा न खुलने पर दीवार कूदकर अंदर घुसा। पिता को फांसी पर लटका देख उसकी चीख पुकार पर ग्रामीण एकत्र हो गये।परिजनों ने किसी से कोई विवाद व रंजिश न होने की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया बीमारी से परेशान होकर चौकीदार ने आत्महत्या की है।

[adrotate banner="2"]