बीमारी से तंग युवक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

0
121

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अपनी बीमारी से परेशान युवक आखिर हिम्मत हार गया और उसने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर निवासी 28 वर्षीय धर्मेद्र पुत्र नरेश राठौर ने गाँव के ही  निकट ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली| रेलवे ट्रेंक मैंने ट्रैक चेक करते समय धर्मेंद्र की लाश को देखा तो संबंधित अधिकारियों को सूचना दी| पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गांव वालों ने हथियापुर निवासी धर्मेंद्र राठौर की शिनाख्त की| ग्रामीणों ने बताया धर्मेंद्र का बड़ा भाई सुरजीत और रामजीत दिल्ली में रहते हैं माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी धर्मेंद्र पेट दर्द की बीमारी से परेशान रहता था उसकी शादी नहीं हुई थी खेती बाडी करता था पंचनामा दरोगा इंद्रजीत ने भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]