बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

0
105

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते काफी लम्बे समय से बीमारी से परेशान अधेड़ नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी 55 वर्षीय अखिलेश भदौरिया लगभग एक वर्ष से बीमारी से परेशान हो गये थे| उसे मानसिक समस्या भी थी| सैफई मेडिकल कालेज से इलाज चल रहा था| मानसिक संतुलन खराब होनें से वह कई दिन से खुदकुशी करने का प्रयास कर रहे थे| शुक्रवार रात लगभग 3 बजे अखिलेश घर से बिना किसी को कुछ भी बताये टार्च और रस्सी लेकर चले गये और ब्रहमा निवासी हरिहरपुर के बाग में नीम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगा ली।
एसआई संजय सिंह ने पंचनामा की कार्यवाही की । बगैर पीएम के दाह संस्कार किया गया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]