बीबी से विवाद के चलते कर लिया आत्मदाह

0
138

AAG 1imagesफर्रुखाबाद:(कंपिल)थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौटा में अपनी ससुराल आये युवक का अपनी पत्नी से विवाद के चलते उसने आत्मदाह कर लिया जिससे उसकी लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

एटा जनपद के ग्राम नया गांव निवासी (25) वर्षीय भानू राठौर बीते तकरीबन 12 दिनों से अपनी ससुराल कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौटा आया था| भानू आगरा में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उसका विवाह बीते तीन वर्ष पूर्व ही विजेंद्र चौहान कि पुत्री लबली के साथ हुआ था| बीते एक माह पूर्व लवली को बेटा हुआ था| तब से लबली अपने मायके में थी| पत्नी की देखभाल के लिये भानू भी उसके साथ ही रह रहे थे|

सोमबार को सुबह भानू का अपनी पत्नी से विवाद हो गया| तभी आक्रोशित भानू ने कैरोसिन छिडक कर अपने को आग के ह्बाले कर दिया| गम्भीर हालत में उसे सीएचसी कायमगंज ले जाया गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी| भानू की सास रानी ने बताया कि सुबह दामाद का लबली से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद भानू ने आग लगा ली। थानाध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। दरोगा सुधीर कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

[adrotate banner="2"]