बीबीगंज चौकी इंचार्ज सहित तीन निलंबित

0
138

sp-subhash-singh-bghelफर्रुखाबाद: एसपी सुभाष सिंह बघेल ने लापरवाही करने और नियमो का पालन ना करने में बीबीगंज चौकी इंचार्ज सहित तीन को सस्पेंड कर दिया है| बीबीगंज के चौकी प्रभारी योगेन्द्र शर्मा पर सरकारी पिस्टल और कारतूस घर ले जाने का आरोप है|

[adrotate banner="3"]

आरोप है की बीते 30 अक्टूबर को पांच दिन के लिये अवकाश पर गये थाना मऊदरवाजा के बीबीगंज चौकी इंचार्ज योगेन्द्र कुमार शर्मा अपनी सरकारी पिस्टल और 11 कारतूस अपने घर ले गये थे| जो नियम विरुद्ध है| जिसके चले उन्हें तत्काल प्रभाव से एसपी ने निलम्बित कर दिया है| वही कायमगंज कोतवाली के एचसीपी रमेश बाबु सोलंकी व सिपाही रोहित कुमार को भी एसपी ने कस्बा कायमगंज निवासी छोटू पुत्र विनोद वाल्मीकि व किशन पुत्र सुरेश वाल्मीकि के आपसी विवाद को सुलझाने के दौरान छोटू व किशन के साथ मारपीट करने का आरोप है|

[adrotate banner="2"]