बीडीसी उपचुनाव में मोहन ने अवधेश को 55 मतों से हराया

0
85

फर्रुखाबाद: विकासखण्ड कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रानीपुर गौर में पिछले दिनों हुए बीडीसी चुनाव में जीते चन्द्रपाल सिंह यादव के इस्तीफे के बाद 13 अक्टूबर को पुनः मतदान कराया गया। जिसमें मोहन सिंह ने 381 मत पाकर अपने प्रतिद्धन्दी प्रत्याशी अबधेश सिंह को 55 मतों से हरा दिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक पिछले चुनाव में चन्द्रपाल सिंह यादव दो जगह से बीडीसी का चुनाव लड़े थे। जिसके चलते उन्हें एक जगह रानीपुर गौर से इस्तीफा देना पड़ा था। इसी बजह से प्रशासन को दोबारा बीडीसी का चुनाव रानीपुर गौर में कराना पड़ा। बीडीसी चुनाव में कुल दो प्रत्याशी अबधेश सिंह व मोहन सिंह मैदान में आये। दोनो प्रत्याशियों के पक्ष में 13 अक्टूबर को मतदान कराया गया। वोटों की गिनती सोमवार को की गयी। जिसमें कुल पड़े 732 वोटों में मोहन सिंह को 381 वोट व अबधेश सिंह को 351 मत मिले। जिसमें मोहन सिंह 55 वोट अबधेश सिंह से अधिक पाकर विजयी घोषित किये गये।

[adrotate banner="2"]