बीजेपी से टिकट न मिलने पर कई दावेदार अन्डरग्राउंड

0
108

फर्रुखाबाद: बीजेपी काफी लम्बे समय से जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में अपनी अपनी प्रत्याशिता की दावेदारी ठोकने वाले कई पदाधिकारी व दावेदार चुनाव के दौरान अन्डरग्राउंड नजर आ रहे हैं। यह साफ माना जा रहा है कि टिकट न मिलने से खफा कई दावेदार दूसरी पार्टियों के सम्पर्क में भी आ गये हैं।

[adrotate banner="3"]

बीजेपी में टिकट की दावेदारी लिस्ट सबसे लम्बी थी। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में तो लगभग 18 छोटे बड़े चेहरे टिकट की दावेदारी कर रहे थे। बीजेपी ने भी चुनाव के अंतिम क्षण में चारों प्रत्याशियों की घोषणा की। जिससे दर्जनों दावेदारों के सीने पर सांप लोट गया। कई बड़े चेहरे अंडरग्राउंड नजर आ रहे हैं।

पूर्व में सर्वेश अम्बेडकर, कायमगंज से टिकट न मिलने पर सपा में चले गये। डा0 सुरभी दोहरे गंगवार का भी यही आलम है। बीजेपी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो कई दावेदार भविष्य में सत्ता की मलाई चाटने के चक्कर में पार्टी से बगावत करने की तैयारी में हैं। सूत्रों की बातों पर यदि यकीन करें तो कई दावेदार पार्टी छोड़ सकते हैं।

[adrotate banner="2"]