बीजेपी सरकार मे गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं:साक्षी

0
118

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद): बीजेपी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने के लिये आयेउन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के कहा बीजेपी सरकार में गुंडागर्दी बर्दास्त नही होगी| वही बीजेपी में हर जाति का सम्मान है| उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम अलेपुर में सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जातियों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सभी जातियों की पार्टी है। इस समय प्रदेश से लेकर केंद्र तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसलिए नगर पंचायत चेयरमैन भी भारतीय जनता पार्टी का होना चाहिए। पिछले विधान सभा व लोक सभा चुनाव में पार्टी को मुस्लिम समाज ने भी मतदान किया था | इस बार भी वह पार्टी के साथ है| पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, प्रधान कुंवर जीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]