बीजेपी सरकार के पास केबल धर्म का ही एजेंडा

0
118

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा नें फतेहगढ़ के की सेंट्रल जेल पंहुच कर जेल में निरुद्ध सपा विधायक रमाकान्त यादव से मुलाकात की| जिसके बाद जेल से बाहर आनें पर पूर्व मंत्री नें आरोप लगाया कि कारागार में विधायक को मानक के अनुसार सुबिधायें नही दी जा रहीं है| उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पास केबल धर्म का एजेंडा ही है|
पूर्व मंत्री नें कहा कि बीजेपी सरकार सपा नेताओं को परेशान कर रही है| उनके ऊपर झूठे मुकदमें लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है| इस सरकार के रहते संबिधान खतरे में हैं| बीजेपी नें जनता के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन किया है| सरकार बदले की भावना कसे कार्य कर रही है| उन्होंने कहा की लोकतंत्र का मानक कोई भी हो उसे हर सरकार को मामना चाहिए| उन्होंने कहा कि पीडीए का गलत मतलब नही निकाला जाये| उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी का रथ मथुरा पंहुचा है वह देश के प्रधानमंत्री है पूरे देश में घूम सकते है लेकिन लोग कहते थे कि मोदी है तो मुमकिन है फिर उनकी मौजूदगी में इंडिया मैच हार गयी| सपा विकास के एजेंडे पर कार्य करती है| सपा की सरकार में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य सब बेहतर किया गया था| भाजपा के पास केबल धर्म का एजेंडा ही है| इसके साथ ही बीजेपी लुहावने नारों से जनता को गुमराह कर रही है| उन्होंने अयोध्या को रोशन करनें के सबाल पर कहा कि रंगबिरंगी रोशनी करनें से किसी बेरोजगार को नौकरी नही मिल सकती| बीजेपी जनता को केबल गरीबी दे रही है| उन्होंने पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं से भेट की| उन्होंने जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव को ‘बी’ श्रेणी की सुबिधायें ना मिलने पर चिंता व्यक्त की|
इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव,जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, प्रदेश सचिव एडवोकेट अमित यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]