बीजेपी सरकार अधिवक्ता व उनके परिवारों के मूल अधिकारों के प्रति लापरवाह

0
188

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कचहरी परिसर फतेहगढ़ में बुधवार को सपा अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक संपन्न हुई । जिसमे अधिक्ताओं नें वर्तमान सरकार पर जुबानी हमला बोला|

प्रदेश सचिव व पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव एडवोकेट ने कहा कि, सपा ने सदैव ही अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ी है| नेताजी’ ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अधिवक्ताओं के हित में अनगिनत ऐतिहासिक निर्णय लिए। वर्तमान सरकार में समूचे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ घटित हो रही घटनाएं अत्यंत चिंताजनक है। वर्तमान भाजपा सरकार अधिवक्ता एवं उनके परिवारों के मूल अधिकारों के प्रति लापरवाह है।
अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा की समूचा अधिवक्ता समाज वर्तमान सरकार से त्रस्त है, अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही है अधिवक्ता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है| सरकार अति शीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करे।
अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि सपा अधिवक्ता सभा हर कमजोर वर्ग के साथ दमदारी के साथ खड़ी है| सुनील कुमार कनौजिया, अशोक पाल, अक्षय यादव, अपर्णा मिश्रा, देवेंद्र सिंह, विपिन कुमार , कुलदीप यादव एडवोकेट, दिवाकर शाक्य, अमरजीत सिंह, अचल प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह यादव आदि अधिवक्ता रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]