फर्रुखाबाद: बीजेपी के सदर प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने भारी समर्थकों की भीड़ के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाल कर मतदाताओं को अपनी ताकत का एहसास कराने का प्रयास किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये थे।
गुरुगांव देवी मंदिर से दोपहर बाद शुरू हुआ मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी का जनसम्पर्क जुलूस बीबीगंज, पक्का पुल, चैक, घुमना, लाल दरबाजा, बस अड्डे, बढ़पुर, आवास विकास, भोलेपुर होता हुआ फतेहगढ़ क्षेत्र में समाप्त हुआ। कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी में जुटे रहे। कोई अपने चेहरे पर मोदी का मुखौटा तो कोई राजनाथ का मुखौटा लगाकर घूम रहा था। जुलूस के बाद से ही प्रचार भी समाप्त हो गया। मेजर की पत्नी अनीता द्विवेदी, बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल, नागेन्द्र शाक्य, शैतान सिंह शाक्य आदि जुलूस के रथ पर सवार रहे। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिषेक बाथम ने लाल दरबाजे पर मेजर का जोरदार स्वागत किया। शहीद क्रांतिकारी पंडित रामनारायण आजाद के पौत्र बाॅबी दुबे ने अपने मार्केट नेहरू रोड पर मेजर का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
बीजेपी सदर प्रत्याशी ने निकाला जुलूस
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


