बीजेपी विधायक को गाली-गलौज की आडियो वायरल होने पर जिप. सदस्य पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीजेपी विधायक सुशील शाक्य का नाम लेकर फोन पर एक पीड़ित से फोन कर उनके लिए गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस नें आरोपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है| पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है|
दरसल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक पीड़ित व्यक्ति से फोन पर सपा के लोक सभा प्रत्याशी रहे डा. नबल किशोर शाक्य वार्ता कर रहें हैं| लिहाजा पीड़ित व्यक्ति डॉ. नबल किशोर पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है| इसी बीच फोन लेकर जिला पंचायत सदस्य नरेद्र शाक्य निवासी नगला खैरबंद गाली-गलौज अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के लिए भी करता है| मामले में वीडियो वायरल होनें के बाद विधायक के समर्थन आक्रोशित हो गयी| राजेपुर में भी आरेंन्द्र सिंह राजपूत नें नरेंद्र शाक्य के खिलाफ तहरीर दी| वहीं नवाबगंज में सभासद आकाश निवासी मेन मार्कीकेट नवाबगंज की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी नरेंद्र शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा राजेश कुमार को दी गयी है|
नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अबध नारायण पाण्डेय नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है|