बीजेपी ‘फतेहगढ़ नगर मंडल’ में नई कमेटी बनने से पहले ही रार, पढ़ें पूरी खबर

0
146

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी संगठन में सब कुछ नियमानुसार ही होता है| लेकिन इस बार कुछ हुआ जिसनें संगठन में कलह नें जन्म ले लिया| मंडल में नई कमेटी बननी है| लिहाजा उसके लिए पदाधिकारियों का चयन चल रहा है| मंडल अध्यक्ष नें दो सगे भाईयों को कमेटी में जगह देनें का प्रयास किया है| जिसको लेकर अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भड़क गये| मामले की शिकायत जिला संगठन से लेकर ऊपर तक की गयी है|
दरअसल फतेहगढ़ नगर मंडल में नई कमेटी के गठन की तैयारी चल रही है| लिहाजा कई पुरानें पदाधिकारियों पर बिना सूचना के तलवार चला दी गयी| उनकी जगह पर मंडल के बूथ अध्यक्ष को महामंत्री व उसके ही सगे भाई को मंत्री की जगह उपाध्यक्ष पद पर बैठानें की तैयारी की गयी | मजे की बात यह है कि अभी नये पदाधिकारियों की सूची का अनुमोदन तक नही हुआ था और मंडल में पदाधिकारी बनाये गये सगे भाईयों के पदनाम का बोर्ड भी सड़क पर लगा दिया | जिससे मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया| जिसके विरोध में बीते दिन कई मंडल के पदाधिकारियों नें जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता से भेट की और अपनी बात रखी | कई पुरानें पदाधिकारियों को हटाया गया|
जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि उनसे पदाधिकारी मिले थे| अभी सूची का अनुमोदन नही कराया गया है| किसी नें यदि सूची जारी होनें से पूर्व ही अपने पद नाम क बोर्ड लगा लिया तो यह गलत है| संगठन इसकी इजाजत नही देता|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]