बीजेपी प्रत्याशी से शिक्षा व सम्पत्ति दोनों में आगे बसपा प्रत्याशी

0
136

BSP RJNI KANT BJP ASHOKफर्रुखाबाद: सोमबार को कलेक्ट्रेट में कराये गये एमएलसी के चुनाव के लिये नामांकन में भाजपा व बसपा दोनों के ही प्रत्याशीयो ने अपना नामांकन किया| जिसमे लगे हलफनामें के मुताबिक बसपा का प्रत्याशी भाजपा के प्रत्याशी से शिक्षा व समाप्ति दोनों में आगे है बसपा प्रत्याशी|
नामांकन के दौरान बसपा प्रत्याशी कन्नौज निवासी रजनी कान्त कुशवाह ने फर्रुखाबाद के बद्री विशाल डिग्री कालेज से स्नातक किया है| उनके परिवार के आपस 2.25 लाख नकद और बैंक खाते में 1.05 लाख है| उनके पास 3.10 लाख के जेबर बढ़पुर स्थित उनके गैर कृषि प्लाट का मौजूदा बाजार मूल्य 20 लाख रुपये है| उन्हें कन्नौज के गुरसहायगंज में चावल मंडी के निकट विरासत में मिले फैशन मार्केट में 50 प्रतिशत की भागीदारी भी है| जिसका वर्तमान मूल्य 30 लाख रुपये बताया गया है| उनके पास आवासीय भवन की कीमत 10 लाख रुपये बतायी गयी है| कुल समाप्ति का मूल्य लगभग 80 लाख रुपये दर्शाया गया है|

[adrotate banner="3"]

बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार निवासी औरैया के पटेल नगर बाबरपुर ने जनता इंटर कालेज अजीजमल से कक्षा नौ पास किया है| उन्होने अपने हलफनामे में खुद व पत्नी के पास नकद 65 हजार, बैंक व डाकघर व अन्य संस्थाओ में 52 हजार का निवेश दिखाया है| उनके पास 8 लाख की स्कर्पियो, 3.40 लाख के जेबरात, 70 हजार की राइफल और 1.36 लाख रुपये की पिस्टल है| सभी की वर्तमान कीमत 12 लाख 36 हजार बतायी गयी है| उन्होंने हलफनामे में यह भी बताया है की सराय लालपुर में ०.97 हेक्टेयर पैत्रक भूमि की छठे भाग की हिस्सेदारी पत्नी के पास दो गैर कृषि योग्य प्लाट जिनकी कीमत नौ लाख रुपये बतायी गयी है|

[adrotate banner="2"]