बीजेपी ने उपचुनाव की जीत पर मनाया जश्न

0
133

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को आजमगढ़ एवं रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर नेताओं नें जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया|
शहर के लाल दरवाजा फब्बारा के निकट भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया| कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन नाचे आतिशबाजी छुड़ाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष नें कहा कि उपचुनाव में हुई जीत से स्पष्ट हो गया है प्रदेश की जनता ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को नकार दिया। यह प्रदेश गुंडागर्दी से नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान से चलेगा योगी सरकार की प्रभावशाली नीतियों के कारण आजमगढ़ और रामपुर में वर्षों से चले आ रहे पुराने मिथक को तोड़ कर भाजपा ने जीत के साथ इतिहास रच दिया। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, मंडल महामंत्री विजय मिश्रा, भाजयुमो फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, गुंजन अग्निहोत्री, जिला मंत्री अंकित तिवारी, अंकुर मिश्रा, बाबा दुबे आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]