बीजेपी नेताओ ने मनायी जीत कि ख़ुशी

0
105

bjp farrukhabadफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार व जम्मू कश्मीर में भी बड़ी जीत हासिल होने पर बीजेपी नेताओ ने आतिशबाजी चलायी|
शहर के लाल दरबाजे के निकट एकत्रित हुये भाजपा नेताओ ने जीत की ख़ुशी सड़क पर निकल कर मनायी| जमकर नारेवाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया गया| दोनों राज्यों में बड़ी जीत हासिल होने के बाद यूपी में भी बीजेपी की सरकार 2017 में बनने के कायस तेज हो गये है| कार्यकर्ताओ ने कहा की आने वाले विधान सभा चुनाव में बीजेपी की ही प्रदेश में सरकार बनेगी|

[adrotate banner="3"]

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, गोबिंद सिंह, नगर महामंत्री रामवीर शुक्ला, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता, ममता सक्सेना, शैलेन्द्र राजपूत रानू दीक्षित, शशांक शेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]