बीजेपी जिलाध्यक्ष पर भी आचार संहिता उलंघन में केस दर्ज

0
156

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पर भी आचार संहिता उलंघन के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| उनके ऊपर बिना अनुमति के पार्टी का कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह गंगवार ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है की उनके दो सिपाही तेज सिंह और अरविंद चीता मोबाइल की डियूटी पर थे| वह बद्री विशाल कालेज की तरफ से निकले तो बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह निवासी आवास विकास अपने दो वाहनों में पार्टी के होर्डिग-पोस्टर लगाकर लोगो को एलसीडी के माध्यम से प्रचार दिया रहे थे| उन्होंने इस कार्यक्रम की अनुमति नही ली थी |

कोतवाली पुलिस ने बीजेपी जिलाध्यक्ष और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="2"]