बीजेपी जिलाध्यक्ष के नामांकन में मंडल अध्यक्ष की पिटाई, असलाहे तने

0
131

bjp marpiththiyarshilendr singhफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी में जनपद के जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन करने के लिये बुलाई गयी बैठक में एक मंडल अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी गयी| बाद में अन्य नेताओ से बीच बचाव के बाद मामले को शांत कर दिया|

[adrotate banner="3"]

जिस पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के नामांकन हो रहे थे| तभी पार्टी के सिरोली के पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह वाथम ने पार्टी के नेताओ पर आरोप लगाया की मंडल अध्यक्ष पैसे से खरीदे गये है| जिसके चलते उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया| आरोप है की उन्होंने पार्टी नेताओ के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया|

मंडल अध्यक्ष के गाली-गलौज करने पर पार्टी के अन्य नेता भडक गये और उन्होंने मंडल अध्यक्ष को बैठक से जाने को कहा जिसके बाद मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह वाथम मौके से जा रहे थे| तभी भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर भडक गये और उन्होंने विवाद कर रहे मंडल अध्यक्ष को दौड़ाकर पकड़ लिया| इसके साथ ही अपने लाइसेंसी रिवाल्बर निकाल कर मंडल अध्यक्ष पर तान दी| इसी बीच मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट भी कर दी| स्थित को भांप पर कल्याण सिंह वाथम मौके से खिसक गये| जिससे नामांकन काफी समय तक बाधित रहा|

शैलेन्द्र राठौर ने बताया कि मंडल अध्यक्ष पार्टी के बड़े नेताओ को गाली-गलौज कर रहा था| जब उसको मना किया गया लेकिन वह नही माना तभी उसके साथ मारपीट की गयी| बाद में मामले को शांत कर दिया गया|

[adrotate banner="2"]