बीजेपी के शमसाबाद चेयरमैंन को जान से मारने की धमकी

vijay guptaaफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीते जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ सत्ता से मोर्चा लेने वाले शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है| पुलिस ने जाँच भी शुरू कर दी है|

चेयरमैन विजय गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल नम्बर पर 7071033974 से किसी अज्ञात व्यक्त ने दोपहर 11 बजे मैसेज किया कि 12 घंटे के अंदर तुन्हें जान से मार देंगे| जिसके बाद उन्होंने थाने में घटना के सम्बंध में तहरीर दी| पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली| पुलिस ने घटना के सम्बंध में जाँच भी शुरू कर दी है| इससे पूर्व भी चेयरमैंन को कुछ बाइक सबारो ने घेरकर कर धमकी दी थी| जिसकी भी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी|