बीजेपी के तीन बागी दावेदारों पर गिरी गाज

0
127

फर्रुखाबाद: बीजेपी के नगर निकाय चुनाव में दावेदारी कर रहे तीन बागी नेताओ पर गाज गिर गयी है| पार्टी ने उनके सभी अधिकार और पद छीन लिये है|

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया की निकाय चुनाव में दावेदारी करने वाले अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीपी निर्मल व अनुसूचित मोर्चा कानपुर के मंत्री अवधेश दिवाकर को पार्टी से टिकट ना मिलने पर कायमगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ने के चलते पार्टी ने उनके पद और अधिकार जप्त कर लिये है| वही डॉ० हेमचन्द्र राजपूत जो की किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे वह भी शमसाबाद से अपनी पत्नी सीता देवी को अध्यक्ष पद के लिये निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है| उन्होंने बताया उनके भी सभी अधिकार व पद पार्टी ने छीन लिये है|

जिलाध्यक्ष ने बताया की उसके पार्टी से निकाले जाने की प्रक्रिया पदेश से पूर्ण की जायेगी |

[adrotate banner="2"]