बीचबचाब करने पर देवर ने भाभी को गोली मारी

0
106

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के ग्राम हरनखुदा निवासी शकुन्तलादेवी पत्नी राजाराम को उसके देवर ने गोली मार कर हत्या कर दी व मौके से फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

मृतक के पति राजाराम ने बताया कि मेरा छोटा भाई सुरेन्द्र यादव पुत्र जलेश्वर सिंह नशे का आदी था व आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। जिससे उसकी पत्नी व अन्य परिजन काफी परेशान रहते थे। आज सुबह सुरेन्द्र शराब पीने चला गया और जब नशे की हालत मे लौटकर आया तो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा पत्नी के चिल्लाने पर उसकी भाभी शाकुन्तला बीचबचाब करने पहुच गयी।

बीच बचाब से बौखलाया सुरेन्द्र पहले भाभी के साथ मारपीट करता रहा बाद मे घर पर रखे तमन्च से फायर छोक दिया और मौके से रफूचक्कर हो गया। शकुन्तला देवी कि मौके पर ही मौत हो गयी।

परिजनो ने इसकी सुचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता जलेश्वर सिंह व चाचा भीमा को थाने मे ले आयी जहॉ उनसे पूंछ-तांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है|

[adrotate banner="2"]