बीएससी छात्र पर छात्रा से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

aaropi1फर्रुखाबाद :बुधबार को शहर कोतवाली ने शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी कक्षा 9 की छात्रा के साथ मोहल्ले के ही बीएससी के छात्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है|

कक्षा 9 की छात्रा का आरोप है की 1 अगस्त को घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी, बच्चे बाहर खेल रहे थे। परिजन भी मौजूद नहीं थे। इसके बाद छात्रा गुमशुम रहने लगी। उसकी मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज कराई रिपोर्ट में मां ने कहा कि सुबह उनकी पुत्री कमरे के कोने में बैठी रो रही थी। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।