बीएसए ने मारपीट में विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध एनसीआर लिखाई

0
209

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशल किशारे ने विद्यालय प्रंधक विजय सिंह यादव के विरुद्ध कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी है| तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गयी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ कौशल किशोर २९ दिसंबर को कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहे थे| अपरान्ह  1 बजे शिक्षक नेता विजय सिंह यादव ने किसी अन्य विद्यालय से संबंधित कार्य के मामले में कार्यालय में जाकर बीएसए के साथ मारपीट कर उनके साथ बदसलूकी कर दी।  बीएसए ने डीबीएस जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक विजय सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी|

विउत है कि विजय सिंह का बीएसए से पूर्व में भी विवाद हो चुका है| विजय सिंह की पुत्री स्वेता का विशिष्ट बीटीसी में चयन होकर ग्राम सकबायी में अध्यापिका पद पर तैनाती हो गयी थी| उसी समय जांच के दौरान उनका वेतन रोक दिया गया था। बाद में बीएसए ने वेतन जारी करने के अदेश कर दिये थे। स्वेता ने रिश्वत माँगने के आरोप में बीएसए के विरुद्ध अदालत में मुकद्दमा भी दर्ज करा रखा है|

[adrotate banner="2"]