बीएसए के निरीक्षण में रेडीमेड ड्रेस वितरण करने वाले प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

0
119

FARRUKHABAD : जनपद में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रेस वितरण होने से खामियों का पुलिंदा भी साथ-साथ खुलता जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र शर्मा के 18 नवम्बर को किये गये निरीक्षण में रेडीमेड ड्रेसे वितरित होते देख प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण में बिना सूचना के गायब मिली सहायक अध्यापिका को भी निलंबित कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने 18 नवम्बर को कमालगंज के ग्राम नथुआपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रेस वितरण में भारी अनियमिततायें पायी गयी। वितरित की जा रही ड्रेसें रेडीमेंट पाये जाने के अलावा कपड़े की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं पायी गयी। जिस पर प्रधानाध्यापक रामाधीन को निलंबित कर दिया गया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वहीं मोहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम पट्टी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रवेश कुमारी के बिना बताये विद्यालय से गायब पाये जाने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गयी। निलंबित किये गये दोनो शिक्षकों को नोटिस भेजकर अवगत करा दिया गया है।

[adrotate banner="2"]