बिहार में ट्रेन पर नक्सली हमला, दो की मौत, ड्राइवर जख्मी

0
120

बिहार में ट्रेन पर नक्सली हमला, दो की मौत, ड्राइवर जख्मीपटना: नक्सलियों ने बिहार में एक ट्रेन पर कथित रूप से हमला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर जमुई रेलवे स्टेशन के पास करीब 100 नक्सलियों ने हमला कर दिया।

[adrotate banner="3"]

इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक सुरक्षाकर्मी है, जबकि दूसरा यात्री है। हमले में ट्रेन के ड्राइवर के जख्मी होने की खबर है। कुछ अन्य के भी घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी के जवान सवार थे और पुलिस के मुताबिक इस बात की संभावना है कि नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने के मकसद से यह हमला किया।

[adrotate banner="2"]