बिन्नी ने लिया ‘आप’ सरकार से समर्थन वापस

0
127

Vinod Kumar Binni JNIनई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने केजरीवाल सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। बिन्नी का कहना है कि केजरीवाल सरकार जनलोकपाल पर सिर्फ राजनीति कर रही है। सरकार बनाने के पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से तमाम वादे किए थे, लेकिन गद्दी पर बैठते ही वो जनता को गुमराह करने में जुट गए हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बिन्नी ने कहा कि वादाखिलाफी करने वाले नेता भ्रष्ट नेताओं से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल सरकार को जनता जनलोकपाल का वादा पूरा करने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था, लेकिन सरकार सिर्फ जनता को जनलोकपाल पर गुमराह करने में जुटी रही। सरकार को दिया वक्त खत्म होने पर सरकार से अपना समर्थन वापस लेंगे।
[bannergarden id=”11″]
‘आप’ के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रहे हैं। उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बिन्नी ने बताया, दिल्ली सरकार से समर्थन वापसी की चिट्ठी उप-राज्यपाल नजीब जंग को भेजेंगे।
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]