बिना हेलमेट बाईक चलाई तो चालान: एसपी

0
104

फर्रुखाबाद: जनपद में आये दिन मार्ग दुर्घटनाओं में हो रही बाईक सवार चालकों की मौतो को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक नीलाब्‍जा चौधरी ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने की चेतावनी दी है।

[adrotate banner="3"]

मालूम हो की बीते दिन बाईक पर सवार चार लोगों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे। जिले में आये दिन होने वाली ऐसी घटनाओं व मौतों को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कास ली है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया है की पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने मंगलवार से बाईक सवार चालकों के लिए हेलमेट जरूरी कर दिया है । जो भी बाईक चालक बिना हेलमेट लगाए बाईक चलाते मिला तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]