बिना लाइसेंस चल रही चमड़ा गोदाम में मिला हड्डियों का भंडार, हिन्दू संगठनों का हंगामा, देखें वीडियो

0
603

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बिना पंजीकरण चल रहे चमड़ा गोदाम में हड्डियों का भंडार मिला, जिसके बाद हिन्दू संगठनों नें हड्डियां गायों की होने की बात कहकर जमकर हंगामा किया| पुलिस नें एक कबाड़ा व्यापारी सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
हिदू संगठन ले कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की गौशाला हैवतपुर गढिया में मृत गायों की हड्डियों को लाकर शहर कोतवाली के ठंडी सड़क मदर इंडिया कोल्ड के सामने बिना

[adrotate banner="3"]

लाइसेंस चल रही चमड़ा गोदाम में बिक्री किया जाता है| हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं नें मौके पर गौशाला के निकट जाकर कुछ लोगो को प्लास्टिक की बोरियों में हड्डी लेकर जाते पकड़ा| पकड़े गये लोगों नें बताया कि वह हड्डी आदि फरियाब को बिक्री करते है| जानकारी होनें पर बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर आ गये और जमकर नारेबाजी की| सूचना पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, कोतवाल राजीव पाण्डेय आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और गोदाम मालिक सहित लगभग आधा दर्जन को हिरासत में ले लिया| गोदाम मालिक फरियाब कबाड़े का कार्य भी करता है, उसने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उसका लाइसेंस समाप्त हो गया था, उसके बाद बिना लाइसेंस के लिए लोगों द्वारा लायी गयी हड्डी व खाल वह खरीद रहा था| हिन्दू वादी नेताओं नें कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया| फरियाब की गोदाम में भी काफी मात्रा में हड्डी भरी मिलीं| कोतवाल राजीव पाण्डेय ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| हिन्दूवादी नेता अखिलेश मिश्रा,हिन्दू महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, हिमांशु गुप्ता जिलाध्यक्ष गोरक्षा रक्षा राष्ट्रीय बजरंगदल सनी गुप्ता महामंत्री विनीता बाजपेयी, साहिल मिश्रा नगर अध्यक्ष, शुभम शर्मा नगर अध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ, मोनू दुबे जिला मंत्री , सुमित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल आदि मौजूद हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस साल 2026 तक का है, उसमे मिली हड्डीयों के नमूने लिए गये हैं| पुलिस जाँच कर रही है, लगभग 7 को हिरासत में लिया है|

[adrotate banner="2"]