बिना मानक के वाहनों पर डीएम की निगाहें तल्ख

0
105

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जीएसटी/स्टांप विभाग को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी नें आबकारी विभाग को प्रवर्तन की अच्छी कार्यवाही कर बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिये। परिवहन विभाग को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। बिना मानक के चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने नायब तहसीलदार व अमीन वसूली के लिए सुबह 6 बजे क्षेत्र में निकले, वसूली में प्रभावी कार्यवाही अमल में लायें | सभी मंडी प्रवर्तन कार्यवाही में सुधार करें। वसूली में सुधार नहीं दिखा तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नगर निकायों में भी अब वसूली में तेजी लाई जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]