बिजली समस्या को लेकर किसानों का अनशन जारी, भाजपाइयों ने भरी हवा

0
110

JAHANGANJ  (FARRUKHABAD) : जहानगंज क्षेत्र में इस समय ग्रामीण विद्युत समस्या से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीण बीते दो दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। रविवार bjp mukesh rajputको जहानगंज विद्युत फीडर पर भाजपा नेताओं सहित दर्जनों ग्रामीण अनशन पर बैठे।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान पहुंचे भाजपा नेता मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने जो भी किसानों व नौजवानों से वादे किये हैं वह पूरे नहीं किये। किसान बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। बीजेपी किसानों की हमदर्द है। मुकेश ने कहा कि उन्होंने बीते दिन ही मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि प्रशासन ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो मुख्यालय पर भी अनशन किया जायेगा। क्षेत्र के किसानों को किसी भी कीमत पर परेशानी नहीं होने दी जायेगी।  इस दौरान सुरेन्द्र नाथ कटियार, दिनेशचन्द्र जिलाध्यक्ष भाजपा, विमल कटियार के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]