बिजली ठीक करने गये संविदा विद्युतकर्मी की पिटायी

0
100

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीवगांधी नगर निवासी जगदीश उर्फ मानू पुत्र सीताराम को सधवाड़ा मोहल्ले में विद्युत लाइन ठीक करते समय कुछ लोगों ने जमकर पिटायी कर दी। जिससे संविदाकर्मी लाइन मैन जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

घायल संविदा विद्युतकर्मी जगदीश उर्फ मानू ने बताया कि वह देर शाम सधवाड़ा मोहल्ले में विद्युत तार खराब होने की शिकायत पर ठीक करने गया था। साथ में उसका एक साथी अजय मिश्रा भी था। अजय मिश्रा खम्भे पर चढ़कर लाइट ठीक करने लगा। तभी मोहल्ले के ही गुलशन व नरेश ने अकेला खड़ा देख पिटायी कर दी व जमीन पर पटक दिया। जिससे जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

जगदीश ने बताया कि बीती रात सधवाड़े में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गयी थी। जिसे मोहल्लेवासियों ने फोन पर बताया। मैने जाकर आग बुझा दी। लेकिन कुछ देर बाद मोहल्ले वालों का फिर फोन आया। जिसको मैने रिसीव नहीं किया। इसी बात से खिसिआहट में मोहल्ले के ही गुलशन व नरेश ने मुझे अकेला पाकर पीट दिया। घायल जगदीश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टर रिफर करने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]