कायमगंज (फर्रुखाबाद) : 11हजार की लाइन का तार टूटकर गिरने से 3बीघा गेंहूं की तैयार खडी फसल जल कर राख।खेत मालिक दफ्तरों के चक्कर लगाते लगाते बे दम।
थाना क्षेत्र शमशाबाद के ग्राम दलेलगंज निवासी राम नरेश पुत्र अमर सिंह के खेतों पर से 11 हजार की विधुत लाइन पास हुई है पिछले दिनो रात में अचानक 11 हजार लाइन का तार टूटकर खेत में गिर पडा और बेचारे गरीब की 3 बीघा तैयार खडी गेंहूं की फसल जलकर राख हो गयी। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कायमगंज मौके पर गये और राम नरेश को अपने आफिस आने के लिये कह कर आगये अब राम नरेश दफ्तर दफ्तर चक्कर लगा रहा है पर उस की सुनवाई कब होगी यह तो वह भी नही जानता ।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


