बिजली कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप

0
188


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहरी क्षेत्र के जेई हरिओम सिंह, संविदा कर्मचारी अमरजीत, गबौरव व गौतम के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि 19 मई की सुबह छह बजे वह घर में स्नान कर रही थी। आरोपी बिना कुछ बताए अंदर घुस आए और उसको पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि बिजली का बिल बकाया है, इस कारण चेकिंग करने आए हैं। शोर शराबा पर कमरे से पति भी आ गए। जो सभी लोगों को बाहर लेकर गए। उनका बिजली विभाग के कर्मचारियों से विवाद हो गया। तभी सभासद और मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। उन्होंने भी विरोध किया। इससे सभी लोग वहां से चले गए। जेई व अन्य के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि जेई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सभासद व अन्य लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर ली ह

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]