बिजली कनेक्शन न जोड़ने पर लाइनमैन व उसकी पत्नी को पीटा

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखास निवासी इसरार खान उर्फ पप्पू पुत्र निहाल मोहम्मद खां सहित उसकी पत्नी को मोहल्ले के ही दबंगों ने महज इस बात से पीट दिया कि वह उनका विद्युत कनेक्शन पोल से जोड़ने के लिए मना कर रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

line man[bannergarden id=”8″]
मारपीट में चुटहिल इसरार ने बताया कि मोहल्ले के ही पुरी व राजेश ने उससे कनेक्शन जोड़ने की बात कही तो उसने इस बात से इंकार कर दिया। क्योंकि पुरी व राजेश के ऊपर बिजली विभाग का सात लाख का बिल बकाया हो गया था। जिस बजह से उनका कनेक्शन काट दिया गया था लेकिन उक्त लोग संविदा लाइन मैन इशरार खां पर दबाव बना रहे थे। लाइन मैन का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसे व उसकी पत्नी की जमकर पिटायी कर दी गयी। चुटहिल दम्पत्ति ने मामले की सूचना शहर कोतवाली में दी। पुलिस छानवीन के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है।

[bannergarden id=”11″]