बिजली कटौती व बदमाशों की दहशत से परेशान नागरिकों का जाम

0
174

FARRUKHABAD : बीती रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला तलैया में बदमाशों की आहट से फायरिंग होने से नागरिक दहशत में आ गये। बिजली कटौती से गुस्साये नागरिकों ने तिकोना चौकी के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

[adrotate banner="3"]

बिजली कटौती से शहर के नागरिक काफी परेशान हैं। सड़ांध मार रही भीषण गर्मी से आम नागरिकों का जीना मुहाल है। काफी प्रयासों के बाद भी बिजली की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। जिससे गुस्साये मोहल्ला बजरिया, सूफी खां आदि मोहल्लों के नागरिकों ने शाम तकरीबन आठ बजे तिकोना के निकट जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंचे और आक्रोषित नागरिकों को शांत कर उनकी समस्या को शीघ्र निस्तारित करवाने की बात कही। जिसके बाद नागरिकों ने जाम खोल दिया। इस दौरान मानू वर्मा, सुशील वर्मा, अभिषेक वर्मा, आशीष, रानू, संजय, बंटू आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]